HomeHealth & Fitnessसंतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया...

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद  जय प्रकाश दुबे* व प्रभारी एसओजी  रजनीश राय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण नाम पता 01. प्रिंस चौधरी पुत्र गोपाल चौधरी निवासी कांटे थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर हा0 मु० डुहिलिया थाना को0 खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर 02. विशेष अग्रहणी पुत्र वीरेन्द्र अग्रहणी निवासी गुदी थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती 03. अभिषेक राय पुत्र शत्रुधन राय निवासी धोरहरा गोचना थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को 01 अदद पीले धातु का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल के साथ बरईपुरवा के पास से गिरफ्तार किया गया ।
 
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 02.06.2026 को वादी  सुनील कुमार मौर्य पुत्र स्व० रामरूप मौर्य मोहल्ला तितौवा थाना कोतवाली जनपद संतकबीर नगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलालाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी भाभी सरस्वती देवी पत्नी संजय मौर्य मेरी पत्नी की देख रेख के लिये स्पर्श हास्पिटल में थी, खाना खाने के बाद रात्रि 10 बजे दिनांक 27.5.2026 को हास्पिटल गेट पर टहल रही थी तभी मोटर साइकिल से तीन व्यक्ति आये और उसमें से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से उतर कर मेरी भाभी सरस्वती देवी के गले से पहने हुये मंगलसूत्र को झपट्टा मारकर छीन के लेकर भाग गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 461/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । 
 
पुछताछ विवरण*-  गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग आपस में दोस्त है, अपना खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानो पर देख सुनकर करके चेन, मंगलसूत्र छीनैती करते है । जिसको बेचकर पैसे की बंटवारा करके खाते पीते है । दिनाँक 27.05.2026 को रात में इसी मोटर साईकिल से हम तीनो लोग स्पर्श हास्पिटल भुजैनी से एक महिला के गले से मंगलसुत्र छीन कर भाग गये थे, जो मंगलसुत्र हम लोग के पास बरामद हुआ है । उसे बेचने के लिए ग्राहक के तलाश के लिए लेकर जा रहे थे कि आप लोग द्वारा पकड़ लिये गये ।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments