Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल:गंभीर हालत में बहराइच...

इकौना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल:गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज जारी


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर गोविंदपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, परसौरा माफी निवासी 63 वर्षीय दुखी राम पुत्र लोटन खाद लेने के लिए घर से दुकान गए थे। दुकान से साइकिल से घर लौटते समय गोविंदपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दुखी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments