श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर सेमरहनिया में बना सामुदायिक शौचालय अधिकांश समय बंद रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्धारित समय पर भी कई बार नहीं खुलता, जिससे लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है।स्थानीय निवासी बाबू, राधेश्याम और हनुमान सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय सुबह करीब 5 बजे से 8 बजे तक ही खुलता है। उनका कहना है कि कई बार इस निर्धारित समय में भी शौचालय पर ताला लगा रहता है।इस स्थिति के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि शौचालय के संचालन का समय बढ़ाया जाए और इसे नियमित रूप से खोला जाए। इस संबंध में ग्राम प्रधान कैलाश नाथ ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सामुदायिक शौचालय के खुलने और बंद होने के समय में वृद्धि की जाएगी तथा इसके नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की स्वच्छता योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा, जब सामुदायिक शौचालय निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित हों और लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधा उपलब्ध हो।
सामुदायिक शौचालय पर अक्सर लगा रहता है ताला:ग्रामीणों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












