Homeदेश (National)'तुझे ये जेल में डाल देंगे', अभिजीत दीपके ने बताया क्यों रो...

‘तुझे ये जेल में डाल देंगे’, अभिजीत दीपके ने बताया क्यों रो रही थी मां?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। संस्थापक अभिजीत दीपके की अगुवाई में सैकड़ों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर में जुटे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी और घटनास्थल पर हंगामेबाजी हो रही है। दो गुटों के बीच टकराव के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच अभिजीत दीपके ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मेरी मां इतना तब नहीं रोई जब में अमेरिका जा रहा था, उससे ज्यादा तब रोई जब में अपने घर यानी भारत आ रहा था।

अभिजीत दीपके ने कहा, ‘जब मैं अमेरिका के लिए निकल रहा था, उस दिन मेरी मां थोड़ा रो रही थी कि मेरा बेटा जा रहा है। अब मेरे साथ कौन रहेगा। मैं वो बात समझ सकता था। लेकिन जितना मेरी मां उस दिन नहीं रोई, उतना वो उस दिन रो रही थी, जब मैं अपने घर वापस आ रहा था। पिछले दो-तीन दिन से मेरी मां और मेरी बहन रो रही थीं कि तू वापस चला जाएगा तो तुझे ये लोग जेल में डाल देंगे।’

यह भी पढ़ें: पति को मारा, जहां दफनाया वहीं बनाया कूड़ाघर, UP में ‘दृश्यम’ जैसा हत्याकांड

कब तक डर के जिएंगे: अभिजीत दीपके

दीपके ने आगे बताया, ‘मुझे अपने घर वापस आने से उन्हें डर लग रहा था। यह मेरी मां का अकेले का डर नहीं है। इस देश में जो भी बच्चा और युवा राजनीति पर बोलेगा, सरकार के खिलाफ बोलेगा। उस दिन उसकी मां को डर लगता है कि कहीं मेरे बेटे को ये लोग अंदर न डाल दें। कब तक हम ऐसे डर में जिएंगे। इनको बता दो कि हम इनकी डर की राजनीति से नहीं डरने वाले हैं।’

सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

जंतर-मंतर में जारी अभिजीत दीपके के आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और विरोधी दोनों जुटे हैं। धरनास्थल पर तनाव का माहौल है। दो गुटों में संभावित टकराव के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की खातिर यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें: या तो मिल गए, या हाशिए पर, तीसरे मोर्चे की कवायद करने वाले नेताओं का क्या हुआ?

प्रदर्शनकारियों ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। पुलिस ने जंतर-मंतर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके अलावा नई दिल्ली जिले में 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। एयरपोर्ट के पास भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। धरनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारियों को काबू किया जा सके।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments