Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कैसरगंज समाधान दिवस में 117 शिकायतें, 14 का निस्तारण:बहराइच में उपजिलाधिकारी की...

कैसरगंज समाधान दिवस में 117 शिकायतें, 14 का निस्तारण:बहराइच में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन


कैसरगंज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 117 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति विभागों से संबंधित ज्यादा रही शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। मौके पर निस्तारित न हो सके शेष मामलों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान दिवस के दौरान राजस्व सर्वे संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतो मे कैसरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम गड़हिया 1, 2, 3 और 4 के ग्रामीणों तथा किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायत की ग्रामीणों ने मांग की कि गड़हिया गांव को सर्वे क्षेत्र से बाहर किया जाए। उनका कहना था कि जब से देश आजाद हुआ तब से अभी तक कोई सुनवाई नही हुई, इससे क्षेत्र के लोगों को खसरा-खतौनी और अन्य राजस्व संबंधी अभिलेख प्राप्त करने के लिए बहराइच स्थित सर्वे कार्यालय और जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि छोटी-छोटी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। किसानों ने प्रशासन से गोडहिया क्षेत्र को सर्वे प्रक्रिया से मुक्त कर आम गांवों की तरह कैसरगंज तहसील से ही सभी राजस्व सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर समस्या को अवगत कराकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर तहसीलदार कैसरगंज मीना गौड़, नायब तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा, बीडओ, पुलिस विभाग के अधिकारी, राजस्व कर्मी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments