#बस्ती_न्यूज
समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बस्ती स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने की। इसमें जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों के साथ बूथवार समीक्षा की गई। महेंद्रनाथ यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव की उम्मीद सपा से है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए और पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। यादव ने मतदाता सूची के सत्यापन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने ‘मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान और चुनावी सफलता का आधार’ बताया। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेंद्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, मोहम्मद स्वालेह, जावेद पिण्डारी, गुलाम गौस सहित अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहना होगा। वक्ताओं ने ‘बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे’ के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन विस्तार, जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की:’बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ मंत्र के साथ संगठन मजबूत करने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












