#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा क्षेत्र में शनिवार शाम चार बजे हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस बरसात से गन्ने की सिंचाई का खर्च बचेगा और धान की फसल की तैयारी भी शुरू हो सकेगी। स्थानीय किसानों राम अज्ञा, परमात्मा चौधरी, रामसजीवन, राम उग्रह और रणजीत ने बताया कि यह इस क्षेत्र की पहली बड़ी बरसात है। बारिश से गन्ने की सिंचाई में होने वाला खर्च बचेगा और फसल की अच्छी बढ़वार भी होगी। लगभग 20 मिनट की इस बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान की नर्सरी खराब होने का खतरा टल गया है। पहले बारिश न होने पर नर्सरी पीली पड़ जाती थी या उसमें रोग लग जाता था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बारिश से गन्ने की फसल को फायदा:मुंडेरवा क्षेत्र में झमाझम बरसात, धान की तैयारी शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












