लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू का 2026 का दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी मेधावियों को सम्मानित वहीं प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी। ये जानकारी
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने दी।
उन्होंने बताया विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि इस वर्ष 25 मेधावियों को हीवेट मेडल,चांसलर मेडल समेत विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। मुख्य बात तो यह है कि इस बार पहली बार स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के मेधावी छात्रों को पदक नहीं मिल सकेंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार पीजी परीक्षाएं समय पर न होने से मेधावियों का चयन नहीं हो पाया। इसके चलते पीजी छात्र पदकों की दौड़ से बाहर हो गए हैं,जिससे उनमें निराशा देखी जा रही है।
केजीएमयू के दीक्षांत समारोह 13 जुलाई को
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












