बहराइच पुलिस की स्वाट और सर्विलांस टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में इन फोनों को उनके मालिकों को वापस लौटाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के दरगाह, कोतवाली नगर, हुजूरपुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों से लोगों ने CEIR पोर्टल पर अपने फोन गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी। इसके बाद स्वाट व सर्विलांस प्रभारी राकेश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षी प्रदीप कुशवाहा, नितिन अवस्थी, आनंद उपाध्याय और पोर्टल पर तैनात कर्मियों ने निगरानी करते हुए विभिन्न कंपनियों के इन 101 फोनों को बरामद किया। आज कुल 49 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। इस सफल अभियान के लिए फोन बरामद करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और फोन बरामद करने वाली टीम के सदस्य मौजूद रहे।
बहराइच पुलिस ने 25 लाख के 101 फोन बरामद किए:गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों खिले चेहरे, पुलिस टीम को इनाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












