Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जन आरोग्य मेले में 246 मरीजों का इलाज:भनवापुर के पांच पीएचसी में...

जन आरोग्य मेले में 246 मरीजों का इलाज:भनवापुर के पांच पीएचसी में निःशुल्क दवाएं वितरित


भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 246 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मरीजों को खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोग जैसी समस्याओं के लिए उपचार मिला। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 41 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 31 मरीजों, पीएचसी सोहना में डॉ. प्रिंस विश्वास ने 45 मरीजों और पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 43 मरीजों को देखा। वहीं, पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एससी शर्मा ने सर्वाधिक 86 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी बिजौरा और तरहर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित पाए गए। अधीक्षक ने निर्देश दिए कि आवश्यक दवा सूची के अनुसार अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉ. ओझा ने पीएचसी तरहर में मरीजों का इलाज करते हुए क्षय रोग (ट्यूबरक्लोसिस) के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी आना, वजन कम होना, भूख न लगना, बलगम में खून आना और सीने में दर्द होना क्षय रोग के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण पाए जाने पर मरीजों को तत्काल बलगम की जांच करवानी चाहिए, ताकि समय रहते निःशुल्क इलाज शुरू किया जा सके। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर और मनोज मिश्रा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments