दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच मुस्लिम समुदाय बिल्कुल सतर्क है। मस्जिदों के इमाम और अभिभावक प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील करने में जुटे हैं। इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक पोस्ट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोगों को आगाह किया जा रहा है। इसमें मुस्लिमों से इस प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोट में बताया कि शाहीन बाग की एक मस्जिद से इमाम ने मुस्लिम युवाओं से प्रदर्शन में सोच समझकर शामिल होने की अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भावनाएं अहम हैं, लेकिन निर्णय जिम्मेदारी और विवेक से लिया जाना चाहिए। वहीं बटला हाउस मस्जिद शहाब के इमाम अहमद ने कहा कि इस्लाम हमें न्याय की खातिर खड़ा होना सिखाता है, लेकिन अराजकता और अनावश्यक नुकसान से भी खुद को बचाना सिखाता है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में नहीं बिकेगा मांस, दुकानों को सीमा से बाहर करने का फैसला
एक फेसबुक पोस्ट में भी मुस्लिमों से प्रदर्शन और आसपास के इलाके से दूर रहने को कहा गया। अब तक करीब 20 लाख लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं। इसमें कहा गया, ‘हमेशा की तरह मुसलमान को बलि का बकरा बनाया जाएगा।’ आगे कहा कि अगर कोई अशांति फैली तो लंबी कैद, राष्ट्र विरोधी और मीडिया ट्रायल होगा।
अखबार ने एक कॉलेज छात्र अशरफ मसूद का जिक्र किया। अशरफ ने बताया कि उनके पिता ने विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने को कहा था। पिता ने कहा कि पहले करियर में ध्यान दो, इसके बाद लोगों की मदद करना। हम मुसीबत को न्योता नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे’, विक्रम ने सुष्मिता संग अफेयर पर क्या कहा?
बता दें कि शनिवार को अमेरिका से कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके वापस आने के बाद जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। करीब 7000 लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पार्टी का ऐलान है कि अब आंदोलन को देश के अलग-अलग शहरों में फैलाया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा ही सीजेपी की सबसे बड़ी मांग है।
पिछले महीने ऑनलाइन अभियान के तहत सीजेपी अस्तित्व में आई। इंस्टाग्राम पर उसके 22 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को पार्टी ने प्रमुख मुद्दा बनाया है।












