Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिहरा चौराहे पर स्कूटी-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत:तीसरा जिंदगी से...

बिहरा चौराहे पर स्कूटी-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत:तीसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा जंग, एक झटके में उजड़ गए दो घर

#बस्ती_न्यूज

बिहरा चौराहे पर रविवार शाम करीब छह बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में ऊंचगांव जमोहे निवासी बैजनाथ पांडेय के पुत्र शिवम पांडेय (15) और जगदीशपुर मंझरिया निवासी बसंत के पुत्र जगदीश (28) की मौत हो गई। वहीं जमोहे निवासी अनिल पांडेय के पुत्र शिवम पांडेय गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। मृतक शिवम पांडेय की कहानी बेहद मार्मिक है। करीब 15 वर्षीय शिवम के पिता बैजनाथ पांडेय का 14 वर्ष पूर्व तथा माता गुड्डन पांडेय का 12 वर्ष पहले निधन हो चुका था। माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी बड़ी बहन प्रिया (19) के साथ चाचा के संरक्षण में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शिवम बनकसही स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था और पढ़ाई के साथ घरेलू कार्यों में भी सहयोग करता था। शिवम की असमय मौत से उसकी बहन प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाई की याद में वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। गांव में भी शोक का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं। वहीं जगदीशपुर मंझरिया निवासी जगदीश अपने परिवार का मुख्य सहारा था। वह सात बहनों और तीन भाइयों में मझला भाई था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि भाइयों में अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। जगदीश मंझरिया चौराहे पर स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था तथा जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टर भी चलाता था। उसकी कमाई से घर का खर्च चलता था और मां चंपा देवी का भरण-पोषण भी होता था। जगदीश की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मां चंपा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही हादसे में दो परिवारों के सहारे छिन जाने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments