Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आशा बहनों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:महराजगंज डीएम के जरिये सीएम...

आशा बहनों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की:महराजगंज डीएम के जरिये सीएम योगी को भेजा ज्ञापन, बोलीं- 20 साल बाद भी नहीं बढ़ा


महराजगंज डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के जरिये आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों ने सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अलग-अलग मांग की। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के 20 वर्ष पूरे होने के बावजूद उन्हें आज भी वही धनराशि मिल रही है, जो पूर्व में निर्धारित थी। बढ़ती महंगाई के बीच यह राशि बेहद कम और असंतोषजनक है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीएम की ओर से संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की घोषणा के साथ आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की बात कही गई थी, जिसे अप्रैल माह से लागू किया जाना था। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है। आशा बहनों ने बताया कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, जच्चा-बच्चा की देखरेख, टीकाकरण और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यों में उनकी अहम भागीदारी रहती है। उनके प्रयासों से शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी आई है। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर प्रवासी लोगों और आम जनता की सेवा की। ज्ञापन में कहा गया कि निश्चित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा और विभिन्न मदों के बकाया भुगतान नहीं मिलने के कारण आशा कार्यकत्रियों और आशा संगिनियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। आशा कार्यकत्रियों की मुख्य मांगें इस दौरान दुर्गावती देवी, कुसुमति देवी, नीलम देवी, संजू देवी, ममता कुमारी, नीलम शर्मा, राधिका, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां और आशा संगिनियां मौजूद रहीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments