HomeHealth & Fitnessलोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़...

लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ , पांच गिरफ्तार

  • मोबाइल फोन, लैपटॉप, चेक बुक, कॉलिंग डाटा शीट, बिलिंग बुक, इंटरनेट राउटर बरामद

नोएडा। लोन दिलवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करने वाले कॉल सेंटर का आज सुबह को पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर दो के डी- ब्लॉक में स्थित एक कंपनी में अवैध रूप से कॉल सेंटर चल रहा है, जिसमें लोगों को फोन करके लोन दिलवाने के नाम पर उनसे ठगी की जा रही है।

सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी कर मौके से पवन कुमार, मोहित, हर्ष शर्मा, स्वाती और प्रीति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 6 चेक बुक, 160 कॉलिंग डाटा शीट, बिलिंग बुक, इंटरनेट राउटर आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे कॉलिंग डाटा शीट की मदद से लोगों को फोन करके लोन दिलवाने के नाम पर उनसे लाखों रूपये की ठगी करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments