Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:गृहस्थी का सामान जलकर राख, भारी...

श्रावस्ती में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:गृहस्थी का सामान जलकर राख, भारी आर्थिक क्षति


श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के मुरावन पुरवा मजरे में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी मिश्रीलाल मौर्य के फूस का छप्पर और उसमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक साइकिल, ठेलिया, दो तखत, एक चारपाई, धान, गेहूं, कपड़े और रजाई सहित अन्य गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आसपास के अन्य घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि डायल 112 और दमकल टीम मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments