जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जनपद के प्रबुद्धजनों से किया संवाद

श्रावस्ती। शासन के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 से 21 जून, 2026 के मध्य जनपद में समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज से ’’विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम’’ का शुभारम्भ किया गया, जो 14 जून, 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा एवं अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियाँ पहुँचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, उद्यमियों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया गया।इस अवसर पर जिलामंत्री दिवाकर शुक्ला, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0,अधिवक्तागण सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण तथा भारी जनसमूह उपस्थित रहा।












