Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में कुत्ते का हमला:भाई-बहन घायल, सीएचसी इकौना में भर्ती

श्रावस्ती में कुत्ते का हमला:भाई-बहन घायल, सीएचसी इकौना में भर्ती


श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के वीरपुर चौराहे पर एक पागल कुत्ते के हमले में भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वीरपुर चौराहे पर सालनी देवी और उनके भाई द्वारका प्रसाद पर एक पागल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से सीएचसी इकौना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments