ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को महराजगंज पहुंचे। स्थानीय प्रिंस लॉन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गौ रक्षा, राम मंदिर, शिक्षा और समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। शंकराचार्य ने अपने संबोधन में गौ रक्षा को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि देश में गौ हत्या रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया, जो गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के पक्षधर हों।
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह श्रद्धा और आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की भी आलोचना की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।
शंकराचार्य ने कहा कि गौ रक्षा देश की बड़ी जनभावना है, लेकिन राजनीतिक दल इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक दल इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देंगे तो जनता भविष्य में उनके प्रति अपना रुख बदल सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी, स्थानीय नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण:महराजगंज में कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी आस्था का विषय, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












