HomeHealth & Fitnessपहले दिन सख्त पहरे में हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, परीक्षा केंद्रों...

पहले दिन सख्त पहरे में हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम।

लखीमपुर-खीरी,08 जून(तरूणमित्र)। उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा खीरी जिले के 16 केंद्रों पर संचालित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 परीक्षा सोमवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13248 में से 9731 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3517 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम, एसपी, एडीएम (न्यायिक) समेत नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहे। 

डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने एडीएम ब्रजपाल सिंह दोनों सत्रों की परीक्षा में भ्रमणशील रहकर जनपद खीरी में स्थित परीक्षा केंद्रों (जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को सकुशल एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने जरूरी निर्देश दिए। डीएम-एसपी ने परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया व संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा में आयोग के शत प्रतिशत निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी भ्रमणसील रहकर अपने सेक्टर के परीक्षा केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूरी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया।

बताते चले कि जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी 6624 के सापेक्ष पहली पाली में 4847 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1777 अनुपस्थित रहे। इसी तरह से दूसरी पाली में 4884 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तो 1740 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 09 जून और 10 जून को भी 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।

ट्वीट
पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु आज डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों हेतु भौतिक सुविधाओं,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर CCTV कैमरों को चैक किया और जरूरी निर्देश दिए। @CMOfficeUP

Previous article
Next article
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने प्रतिदिन की तरह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जायेगी। इसलिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments