HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉटो को किया जाए चिन्हित-जिलाधिकारी

रिस्पॉन्स टाइम पर दिया जाए विशेष ध्यान-जिलाधिकारी

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिलें में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु चिन्हित ब्लैक स्पॉटो की स्थिति एवं उन पर किये जाने वाले सुधारात्मक कार्य तथा नवीन ब्लैक स्पाट्स हेतु चिन्हांकन किया जाए एवं दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाये। जिले के प्रमुख मार्गाे पर सड़क सुरक्षा चिन्हों का बोर्ड/संकेतांक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टिंग (कलर), रंबलिंग स्ट्रिप बनाये जाएं। मार्गाे के मोड़ पर, डिवाइडर व सड़क के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाए, जिससे सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां पर भी सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती है, उन स्थानों का चयन कर जांच की जाए, और कारणों का पता लगाया जाए और उन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुधार किया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। जिससे गोल्डेन आवर (दुर्घटना से 01 घण्टा) में घायलों को उचित इलाज मिल सके। राहवीरों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जायेगा। रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान दिया जाए, निर्धारित समय के अन्दर ही एम्बुलेंस उपलब्ध करायी जाए। ताकि अधिक से अधिक दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगायी जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर के बाहर दोनों साईडों पर रोड ब्रेकर बनाया जाए तथा विद्यालय के कर्मचारियों की स्कूल ख्ुालने एवं छूटने के समय ड्यूटी लगायी जाए। इसके अलावा विद्यालय वाले मार्गो पर साइन बोर्ड अवश्य लगाया जाए। विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों का ड्राईविंग लाइसेंस एवं चरित्र तथा पते का सत्यापन कराया जाए। विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा वर्ष में एक बार विद्यालय से सम्बन्धित सभी यान चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय में सम्बद्ध यानों के दस्तावेज पंजीयन पुस्तिका, फिटनेट, बीमा, परमिट, जांच करायी जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के0के0 वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अकांक्षा रावत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments