पथरा पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई रविवार रात अजगरा गांव स्थित एक शराब की दुकान पर हुए उपद्रव के बाद की गई। आरोपियों पर दुकान के मुनीम को डराने-धमकाने और हंगामा करने का आरोप है। पुलिस को रविवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की दुकान पर मुनीम को धमका रहे थे और उपद्रव कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। उन्हें शांति भंग की आशंका में चालान कर 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। चालान किए गए आरोपियों में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसान कुइयां गांव निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र रामकला, शनि कुमार (19) पुत्र बुद्धिराम, राज गौतम (19) पुत्र रामकला, शिवा गौतम (23) पुत्र राजू प्रसाद, इश्क कुमार (24) पुत्र मुन्नीलाल और भुनेश्वर गौतम (33) पुत्र बुद्धिराम गौतम शामिल हैं। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा ने पुष्टि की कि सभी आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पथरा में छह लोगों का चालान:शराब दुकान पर बवाल करने पर पुलिस ने शांति-भंग में कार्रवाई की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












