पाकिस्तान, अब पाक अधिकृत कश्मीर में कश्मीरियों पर जुल्म ढा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रहीं हैं, सेना को कश्मीरियों के उत्पीड़न की खुली छूट दी गई है। ब्रिटेन में कश्मीरी समुदायों के लोगों ने ऐसे आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया है। लंदन में पाकिस्तान के हाई कमीशन के बाहर बड़ी संख्या में कश्मीरी पहुंचे और अपने आवाम के हक में आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि पाकिस्तान, 9 जून की हड़ताल से पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कहर ढा रहा है।
कश्मीरी समुदाय के लोगों ने लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्यायोग के बाहर रावलोकट में मारे गए गए लोगों की याद में फतिहा पढ़ा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पाकिस्तान की सेना पर हत्याएं करने का आरोप है। पाकिस्तान, कश्मीरियों की आवाज दबा रहा है, जिसे लेकर, लंदन में रह रहा कश्मीरी समुदाय बेहद नाराज है।
यह भी पढ़ें: भारत में क्यों कम पैदा हो रहे बच्चे, पाकिस्तान-फिनलैंड भी आगे, वजहें समझिए
क्यों लंदन में भड़के हैं कश्मीरी?
जम्मू-कश्मीर नेशनल इंडिपेंडेंस अलायंस (JKNIA) के चेयरमैन महमूद कश्मीरी ने पाकिस्तान पर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में भारी सैन्य तैनाती और स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कश्मीर में अब नरसंहार किया जा रहा है।
महमूद कश्मीरी, चेयरमैन, जम्मू-कश्मीर नेशनल इंडिपेंडेंस अलायंस:-
पाकिस्तान ने हजारों सुरक्षा बलों को पोख में भेज दिया है। हथियारों से लैस लोग भी क्षेत्र में घुस रहे हैं, जिससे वहां हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। यह नरसंहार है, जिसे पाकिस्तान की सेना अंजाम दे रही है।
यह भी पढ़ें: ‘यह झूठ फैलाने का फोरम नहीं’, भारत ने UN में पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई
पोख में दाखिल हो रही पाकिस्तानी सेना
स्थानीय कश्मीरी पुलिस कर्मचारियों से महमूद कुरैशी ने अपील की है कि वे अपने कर्तव्य निभाते रहें और पाकिस्तानी बलों के हटने तक किसी दबाव में न आएं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में हथियार और सशस्त्र लोग पोख में दाखिल हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।
पाकिस्तान, PoK में जुल्म क्यों ढा रहा है?
पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में हथियार भेज रहा है। हाल ही में स्थानीय युवाओं ने पाकिस्तान से आने वाले दो वाहनों को रोका, जिनमें हथियार भरे हुए थे। महमूद कश्मीरी का आरोप है कि ये सशस्त्र समूह आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर हमले कर सकते हैं और फिर दोष स्थानीय संगठनों जैसे जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर में जो दिखाया एकदम सच है’ बोलने वाला पाकिस्तानी शख्स कौन है?
क्या चाहते हैं कश्मीरी?
JKNIA के चेयरमैन महमूद कश्मीरी ने मांग की है कि पाकिस्तान अपने सुरक्षा बलों को तुरंत वापस बुलाए ताकि पोख के लोग शांति से रह सकें। अगर सैन्य उपस्थिति कम नहीं हुई तो सुरक्षा स्थिति और बिगड़ सकती है।
लंदन में कश्मीरियों की तैयारी क्या है?
ब्रिटेन में रह रहे कश्मीरी प्रवासियों में भी गहरी चिंता है। महमूद कश्मीरी ने बताया कि पाकिस्तानी दूतावासों के बाहर और ब्रैडफोर्ड, बर्मिंघम, मैनचेस्टर, लंदन समेत कई ब्रिटिश शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। आगे और प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को किसने मारी गोली? PoK में हुआ ढेर
पाकिस्तान रावलाकोट में क्या कर रहा है?
पाकिस्तान के प्रशासित कश्मीर के पूंछ सेक्टर के रावलाकोट में रविवार को ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हो रहीं हैं। इस घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। JAAC आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की मांग कर रही है।
कितने लोगों ने जानें गंवाईं हैं?
प्रदर्शनकारी अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर इकट्ठा हुए थे, जहां पुलिस फायरिंग में मारे गए एक साथी का शव रखा गया था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने फायरिंग, पेट्रोल बम और हथियारों से हमला किया, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और 1 आम व्यक्ति मारा गया। जवाबी कार्रवाई में 6 प्रदर्शनकारी मारे गए। 23 सुरक्षाकर्मी और 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए। अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने PoK और अक्साई चिन को बताया भारत का हिस्सा तो पाकिस्तान हुआ आगबबूला
क्यों 9 जून को PoK में बुलाया गया बंद?
JAAC ने मंगलवार को बंद की अपील की है। यह बंद 27 जुलाई को होने वाले विधानसभा चुनाव में 45 सीटों में से 12 सीटें पाकिस्तान के अन्य इलाकों के शरणार्थियों के लिए आरक्षित किए जाने के विरोध में है। गठबंधन इन आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग कर रहा है।
https://twitter.com/Rizwanakarim1/status/2064080108801990781
क्या नरसंहार कर रहा है पाकिस्तान?
JAAC नेता शौकत नवाज मीर ने इसे नरसंहार बताया है और कश्मीरियों से एकजुट रहकर बंद कराने का संकल्प लिया है। सरकार ने शुक्रवार को JAAC पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था और पर्यटकों को 9 जून से पहले क्षेत्र छोड़ने की सलाह दी थी। पिछले दो साल में महंगाई के मुद्दे पर JAAC के प्रदर्शन कई बार हिंसक हो चुके हैं। पाकिस्तानी सेना ने हिंसा की शुरुआत हमेशा की है और विरोध प्रदर्शनों को कुचला है।












