Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सांप ने डसा, 15 वर्षीय बालिका गंभीर:सीएचसी इकौना में भर्ती,...

श्रावस्ती में सांप ने डसा, 15 वर्षीय बालिका गंभीर:सीएचसी इकौना में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी


श्रावस्ती जिले के इकौना में एक 15 वर्षीय बालिका को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी संजना (15) सोमवार शाम पशुओं के लिए चारा काटने खेत गई थी। खेत में छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के कुछ ही देर बाद संजना की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे निजी वाहन से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों ने बालिका का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सक डॉक्टर राजेश पटेल ने बताया कि बच्ची को जब लाया गया था, तब उसकी हालत काफी गंभीर थी। दवा करने के बाद सुधार आया है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संजना के भाई बबलू ने बताया कि वह पशुओं का चारा काटने गई थी, तभी सांप ने काटा था। जब वे लोग अस्पताल लेकर आए, तब वह काफी सीरियस थी, अब थोड़ा आराम है। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments