नौतनवा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यह आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा डाली गई है, जो नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा भोज गांव का निवासी बताया जा रहा है। पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अशोभनीय और अपमानजनक सामग्री साझा की गई थी। शिकायतकर्ता सत्यम सोनी ने बताया कि बरवा भोज निवासी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यह पोस्ट साझा की थी। उन्होंने ऐसी हरकतों को संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ और समाज में अशांति फैलाने वाला बताया। नौतनवा थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने पुष्टि की है कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल:बजरंग दल ने पुलिस को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











