HomeHealth & Fitnessराम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी...

राम गंगा नदी में डूबे युवक और युवती की तलाश जारी, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

मुरादाबाद।शनिवार रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद रविवार को एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखोरों ने एक बार फिर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे एक युवक और युवती कटघर पुल के पास पहुंचे। दोनों कुछ देर तक नदी किनारे खड़े रहे और फिर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अचानक रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना कटघर पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। रविवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के सूरज नगर निवासी तुषार के रूप में हुई है। युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने के साथ-साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

जांच में यह भी सामने आया कि नदी में छलांग लगाने से पहले तुषार ने अपने ताऊ के मोबाइल पर एक संदेश भेजा था। संदेश में लिखा था, “मुझे मत ढूंढ़ना। मेरी बुलेट कटघर पुल पर खड़ी है। दूसरी चाबी लेकर उसे ले जाना।” यह संदेश मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई है। युवक की पहचान हो चुकी है, जबकि युवती की पहचान और पूरे घटनाक्रम के कारणों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के मिलने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments