HomeHealth & Fitnessप्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने...

प्रबंध निदेशक ने निरीक्षण कर दिया पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह

बस्ती (रूधौली) – बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट एवं केंद्र के ग्राम अरदा बैकुंठ गोविंदपुर महुआरी हरिहरपुर बहादुरपुर पिकोरा रमवापुर कठोलिया में बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा महाप्रबंधक अरशद शेख चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एन के शुक्ला उपमहा प्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान सहायक प्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी गेट इंचार्ज राजेश सिंह के साथ पेड़ी और पौधा प्लांट का गहन निरीक्षण किया | साथ ही प्लांट पर गन्ना प्रजाति की भी जांच की सुझाव दिया कि आप लोग पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें | कृषक पौधे पर अधिक लागत खर्च करता है जबकि पेड़ी पर थोड़ी सी लागत लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है | आप लोग सिंचाई गुड़ाई निराई उर्वरक खाद का प्रयोग समय से करें जिससे आपको उत्पादन अच्छा प्राप्त हो और रोग और कीट के प्रति भी जागरूक रहे | इस समय चोटी भेदक कीट का प्रकोप कुछ प्लाटों पर दिखाई पड़ रहा है, आप लोग चीनी मिल के द्वारा वितरण की जा रही दवा कोराजन बटाको क्लोरोपारी फास्ट,चक्रव्यूह दवा फील्ड सुपरवाइजर से या चीनी मिल के अधिकारी गणों से प्राप्त कर लें, जिससे आपकी फसल रोग और कीट से मुक्त रहे और आपको उत्पादन बेहतर प्राप्त हो | कृषक गन्ना बुवाई के साथ साफसली की खेती अवश्य करें, जिससे कृषकों को दुगना लाभ प्राप्त हो | साफसली खेती करने पर सिंचाई गुड़ाई और निराई निरंतर होने से गन्ने की फसल में खरपतवार नहीं होता है, जिससे गन्ना का विकास अच्छा होता है और उत्पादन कृषक को अधिक मिलता है | आप लोग ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करें जिससे साफसली खेती का लाभ ले सकें ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने पर कृषक को लागत कम आती है बुवाई हेतु गन्ना बीज कम लगता है | सिंचाई पर खर्च कम आता है प्राकृतिक आपदा का प्रभाव काम पड़ता है गन्ना गिरता नहीं है और जंगली जानवरों से फसल को नुकसान कम होता है और उत्पादन बेहतर होता है | हमारा लक्ष्य कम लागत में कृषक को अधिक उत्पादन प्राप्त हो इसके लिए हम किसान मार्गदर्शन चैनल के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा गन्ना फसल से अधिक लाभ पेड़ी प्रबंधन रोग एवं कीट से निदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है | आप लोग चैनल से जुड़े और लाभकारी जानकारी प्राप्त करें सीनियर गन्ना अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा फील्ड का निरीक्षण करने से कृषकों का मनोबल बढ़ता है साथ-साथ फील्ड सुपरवाइजर एवं चीनी मिल के अधिकारी गणों के द्वारा कुछ नया कर दिखाने की लक उत्पन्न होती है | प्रबंध निदेशक का यह प्रयास कृषको का मनोबल अवश्य बढ़ाएगी और कृषक भी कुछ अलग कर अच्छी पैदावार प्राप्त करेंगे साथ साथ दूसरे कृषक गन्ना बुवाई के प्रति आकर्षित होंगे | 
इस दौरान क्षेत्रीय ग्राम प्रधान रामनाथ चौधरी, आज्ञाराम चौधरी अशोक कुमार चौधरी ,धर्मेंद्र यादव रामपुर राम भारत राम लखन विजय कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह रामनाथ चौधरी, रामबचन यादव अंबिका चौधरी ,जगदीश पांडे जगदंबा पांडे समेत चीनी मिल के अधिकारी एवं फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments