Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवॉ में एसएसबी जवानों ने लगाए पौधे:हर जन हर घर एक पेड़...

नौतनवॉ में एसएसबी जवानों ने लगाए पौधे:हर जन हर घर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया


शेख फरेंदा गांव में 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी डंडाहेड ने एक विशेष वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के नेतृत्व में “हर जन हर घर एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरित वातावरण को बढ़ावा देने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और रोपित किए गए पौधों की जिम्मेदारी पूर्वक देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कमांडेंट ने जोर दिया कि पर्यावरण बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक करना होगा।कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई और ग्रामीणों ने मिलकर सामूहिक पौधारोपण किया। इस अभियान के तहत कुल 55 पौधों का वितरण किया गया, जिन्हें ग्रामीणों के घरों और विद्यालय परिसर में लगाया गया। ग्रामीणों को केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनके नियमित संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प दिलाया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी मजबूत हो सके। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सशस्त्र सीमा बल की ओर से कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई, निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक सुभाष चंद और सहायक उप निरीक्षक रुक्मा सोनोवाल उपस्थित रहे। ग्रामीणों की ओर से ग्राम प्रधान राम बच्चन यादव, पंचायत सचिव साहिबा यादव और विष्णु प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments