HomeHealth & Fitnessमणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक...

मणप्पुरम ज्वैलर्स के 18.53 किलो सोना गबन मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी की चौक पुलिस ने मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड के करीब 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषणों के गबन के बहुचर्चित मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त धनंजय सिंह कुशवाहा तथा सहायक पुलिस आयुक्त शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में चौक पुलिस ने यह कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम आशीष गुप्ता (45 वर्ष) निवासी टेढ़ी बाजार, यहियागंज, थाना चौक के रूप में हुई है। उसे 29 जुलाई 2026 को थाना चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर 2024 को मणप्पुरम ज्वैलर्स लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, बोम्मासंद्रा (बेंगलुरु) के जनरल मैनेजर उमेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने खुदरा और थोक कारोबारियों से मिलीभगत कर धोखाधड़ी करते हुए 22 कैरेट शुद्धता वाले 18,531.1 ग्राम (18.53 किलोग्राम) सोने के आभूषणों का गबन कर लिया।

शिकायत के आधार पर चौक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।पुलिस ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी कमल सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सह-आरोपी राम आशीष गुप्ता की भूमिका सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और गबन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments