महराजगंज में भगवान शिव की आराधना का पवित्र सावन मास गुरुवार से शुरू होते ही निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्त गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे तथा विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सावन मास को भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इसी आस्था के चलते पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देखें 4 तस्वीरें.. सुरक्षा और सुविधाओं के किए गए व्यापक इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और जलाभिषेक की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, पार्किंग, सड़क और भीड़ प्रबंधन की भी समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे परिसर में लगातार निगरानी कर रही हैं। चार सोमवार पर रहेगा विशेष धार्मिक उत्साह इस वर्ष सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा व अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होगा। सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ होगा। पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से संकेत मिल रहा है कि पूरे सावन माह में पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सावन के पहले दिन पंचमुखी शिव मंदिर में उमड़ी आस्था:महराजगंज में जलाभिषेक को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, 47 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












