Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्राथमिक विद्यालय का चपरासी 10 दिन से लापता:पत्नी ने पुलिस से सकुशल...

प्राथमिक विद्यालय का चपरासी 10 दिन से लापता:पत्नी ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साऊंघाट विकास खंड स्थित एक प्राथमिक विद्यालय का चपरासी पवन कुमार 1 जून से लापता है। उनके रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद से परिवार गहरे संकट में है। परिजनों को अब तक पवन का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। पत्नी ने पुलिस से पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरियाखुर्द निवासी पवन कुमार साऊंघाट विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में चपरासी हैं। उनकी पत्नी सुभावती देवी ने बताया कि 1 जून की शाम करीब सात बजे पवन घर से पुरानी बस्ती के मंगल बाजार में सामान खरीदने निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी देर इंतजार करने के बाद उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित जगहों पर पवन की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुभावती देवी ने पुरानी बस्ती थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पवन कुमार को जल्द से जल्द ढूंढकर सकुशल घर वापस लाने की मांग की है। गुमशुदगी रिपोर्ट के अनुसार, पवन कुमार की लंबाई लगभग पांच फीट पांच इंच है और उनका रंग गेहुआं है। लापता होने के समय उन्होंने नीले रंग की धारीदार शर्ट और चॉकलेटी रंग की पैंट पहनी हुई थी। पति के अचानक लापता हो जाने से पत्नी सुभावती देवी सहित पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments