Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिक्षक की गर्भवती पत्नी की सड़क हादसे में मौत:11 माह की बेटी...

शिक्षक की गर्भवती पत्नी की सड़क हादसे में मौत:11 माह की बेटी के निधन के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में एक शिक्षक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ बस्ती के जिलाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ला की 11 माह की बेटी के निधन के बाद घर लौटते समय हुए सड़क हादसे में उनकी गर्भवती पत्नी साधना शुक्ला की भी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में शिक्षक विष्णु दत्त शुक्ला और उनकी साली गंभीर रूप से घायल हो गए। महसो निवासी विष्णु दत्त शुक्ला अपनी 11 माह की बेटी का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। 7 जून की रात लगभग 1:30 बजे इलाज के दौरान बेटी का निधन हो गया। बेटी के पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई और माता एंबुलेंस से घर लेकर रवाना हुए। वहीं, विष्णु दत्त शुक्ला अपनी पत्नी साधना शुक्ला और पत्नी की बहन के साथ वैगनआर कार से घर लौट रहे थे। भोर के समय लालगंज थाना क्षेत्र में महसो और पाकड़ाड के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने लोहे के स्वागत द्वार से टकरा गई। इस हादसे में साधना शुक्ला और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। विष्णु दत्त शुक्ला को भी गंभीर चोटें आईं, जिनमें कूल्हे में फ्रैक्चर, बाएं पैर में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर और पसली की हड्डी का टूटना शामिल है। हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर किया गया साधना शुक्ला का इलाज पहले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चला, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह लगभग पांच माह की गर्भवती थीं और गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका। बुधवार सुबह रामनगर घाट, महसो में साधना शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। बेटी की मौत के सदमे से उबरने से पहले ही पत्नी और अजन्मे शिशु की मौत ने परिवार को गहरा आघात पहुँचाया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments