#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा के प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना के लिए 1.02 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। सीएंडडीएस कार्यदायी संस्था द्वारा यह विकास कार्य कराया जा रहा है। इसमें यात्री शेड (छाजन), आरओ प्लांट, पानी की बोरिंग, शौचालय, सीमेंट कुर्सियां और सोलर लाइटें लगाने का काम शामिल है। यात्री शेड का निर्माण कार्य विगत कुछ दिनों से शुरू हो चुका है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के स्थानीय अभियंता जय प्रकाश ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर के महंत अनिल दास महाराज भी उपस्थित रहे। अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि विकास कार्य अनुबंध के अनुसार समय पर पूरा किया जाएगा। विक्रमजोत ब्लॉक स्थित यह चतुर्भुजी मंदिर प्राचीन रामजानकी मार्ग से जुड़ा होने के कारण धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर पर आषाढ़ मास के अंतिम मंगलवार को लगने वाला ‘बुढ़वा मंगल मेला’ सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु शामिल होते हैं। महंत अनिल दास ने बताया कि विकास कार्य पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह स्थान विवाह, मुंडन संस्कार, कढ़ाई चढ़ाने तथा कथा-भागवत जैसे धार्मिक आयोजनों के लिए अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अमोढ़ा चतुर्भुजी मंदिर में पर्यटन विकास कार्य शुरू:1.02 करोड़ रुपए से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












