बस्ती में रसोई गैस की किल्लत अब आमजन के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इसका एक चौंकाने वाला उदाहरण कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर देखने को मिला। यहां उपभोक्ता रातभर मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर हैं। गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उपभोक्ता देर रात से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लग जाते हैं। लोग रात करीब 10 बजे से अपना नंबर सुरक्षित करने के लिए वहां डेरा डाल रहे हैं। पूरी रात वहीं बिताने को विवश हैं। हालात इतने खराब हैं कि मच्छरों से बचाव के लिए उन्हें सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की उपलब्धता अनिश्चित बनी हुई है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इस अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोए लोग:सिलेंडर के लिए रोड पर बितानी पड़ी रात, सुबह जल्द नंबर आने की उम्मीद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











