Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के थाना हरदी में हुई पीस कमेटी की बैठक:हरदी में पीस...

बहराइच के थाना हरदी में हुई पीस कमेटी की बैठक:हरदी में पीस कमेटी बैठक में नई परंपरा, शस्त्र प्रदर्शन पर रोक के निर्देश


हरदी (बहराइच): मोहर्रम त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को थाना हरदी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ महसी पवन कुमार और थाना प्रभारी हरदी आलोक सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के तमाम ताजियादार और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रशासन ने सख्त हिदायतें जारी कीं। सीओ पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अवैध या भड़काऊ शस्त्र प्रदर्शन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। शासन की मंशा के अनुरूप, त्योहार को केवल परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा। किसी भी नई परंपरा या प्रथा को शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सभी ताजियादारों को अपने-अपने क्षेत्र के स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर्स) की सूची तैयार कर थाने में जमा करने के निर्देश दिए गए। सीओ ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान अफवाहों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस बैठक में महराजगंज, चन्दपैय्या, बंजारिया, खम्हारिया, हरदोपट्टी, सिपहियाप्युली सहित थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ताजियादार और ग्रामीण मौजूद थे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments