Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था...

शोहरतगढ़ में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था जांची, ताजिया निर्माताओं से की बात


शोहरतगढ़ में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च सीओ मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में शोहरतगढ़ कस्बे में निकाला गया। इस दौरान सीओ मयंक द्विवेदी ने संभावित संवेदनशील स्थलों और ताजिया मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने ताजियेदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों ने ताजिया बनाने वाले कारीगरों और आयोजकों से भी मुलाकात की। उन्होंने सभी से शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। सीओ मयंक द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मोहर्रम का पर्व मनाने का संदेश दिया। इस फ्लैग मार्च और निरीक्षण के दौरान सीओ मयंक द्विवेदी, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव और हेड कांस्टेबल दिनेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments