Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्राम सभा वैबाही में हैंडपंप सालों से खराब:बहराइच के मानसरोवर क्षेत्र में...

ग्राम सभा वैबाही में हैंडपंप सालों से खराब:बहराइच के मानसरोवर क्षेत्र में श्रद्धालु शुद्ध जल को तरस रहे


बहराइच जिले के मानसरोवर क्षेत्र में इंडिया मार्का हैंडपंप कई सालों से खराब पड़ा है। इसके कारण काली मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग 24 घंटे व्यस्त रहता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि सरकारी कार्य केवल कागजों पर हो रहे हैं, जमीनी स्तर पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा। नजदीकी ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने का आग्रह किया, लेकिन इसके बावजूद नल को सही नहीं कराया गया। जब ग्राम प्रधान श्याम बिहारी पासवान से संपर्क कर खराब हैंडपंप के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘तुम कौन होते हो पूछने वाले? हम अपनी मर्जी से अपने क्षेत्र में काम करेंगे।’ इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular