Homeदेश (National)'खामेनेई के जनाजे में जिहादियों पर बम मारो...', ट्रंप की दोस्त लॉरा...

‘खामेनेई के जनाजे में जिहादियों पर बम मारो…’, ट्रंप की दोस्त लॉरा लूमर की अपील

अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ इजरायल को भड़काया है। वह चाहती हैं कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामनेई की अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ पर इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) के जवान हमला बोलें।

लॉरा लूमर ने कहा है कि ईरान के जिहादियों को मार देने की जरूरत है। 9 जुलाई को आयतुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा निकलेगी, इसी दिन लॉरा लूमर चाहती हैं कि बेंजामिन नेतन्याहू अपनी सेना को हमले का आदेश दें।

लॉरा लूमर, डोनाल्ड ट्रंप की करीबी नेताओं में शुमार हैं। वह पहले भी ईरान के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की पक्षधर रही हैं। वह ईरान को दी जाने वाली किसी भी छूट की धुर आलोचक हैं। लॉरा लूमर यह भी नहीं चाहती हैं कि ईरान के साथ कोई शांति वार्ता करे।

यह भी पढ़ें: ईरान जाएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और नितिन नवीन? खामेनेई के जनाजे का मिला निमंत्रण

अब लूमर ने क्या कहा है?

लॉरा लूमर ने गुरुवार को ईरान पर बमबारी का संकेत दिया है। उन्होंने एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा , ‘खामेनेई का अतिम संस्कार? इसे कहते हैं कि बमबारी के लिए तैयार माहौल।’

लॉरा लूमर:-
इजरायली डिफेंस फोर्स के पास यह करने के लिए मजेदार अवसर है।

लॉरा लूमर चाहती हैं कि ईरान में जब आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों लोग उमड़े हों, तभी इजरायली डिफेंस फोर्स के जवान ईरान पर हमला करें, जिसमें ईरान की आम जनता के साथ-साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC), ईरानी सेना और समर्थक मारे जाएं।

लॉरा लूमर:-
अगर मुझे अमेरिका या IDF की ओर से कुछ जिहादियों पर बमबारी करते देखने का मौका मिले तो मैं कभी मना नहीं करूंगी।

यह भी पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे में शामिल होगा भारत, ईरान जाएंगे बिहार के राज्यपाल

कौन हैं लॉरा लूमर?

दक्षिणपंथी विचारधारा की मुखर आवाज हैं। इस्लाम की आलोचक हैं। अब वह इस्लाम को जिहाद से जोड़कर देखती हैं। ईरान के खिलाफ अमेरिकी और इजरायली कार्रवाई की आलोचना करने वाले लोगों को भी वह जिहादी बुलाते हैं। वह ईरान के साथ बातचीत की पक्षधर नहीं हैं।

खामेनेई का जनाजा खास क्यों है?

आयतुल्ला अली खामेनेई अपने जीवनकाल तक ईरान के सुप्रीम लीडर रहे हैं। उन्हें 9 जुलाई को इमाम रजा के मकबरे में 9 जुलाई को दफनाया जाएगा। तेहरान में 6 जुलाई, कोम में 7 जुलाई और मशहद में 9 जुलाई को अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। 28 फरवरी को अली खामेनई की अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी। 4 महीने बाद भी उनका अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो पाया है। उनके जनाजे में लाखों की भीड़ उमड़ सकती है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments