Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर का नल 6 माह से खराब:बहराइच में मरीजों...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर का नल 6 माह से खराब:बहराइच में मरीजों को शुद्ध पानी नहीं, डिलीवरी सेंटर पर भी परेशानी


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की ग्राम सभा खैरी समैसा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर के बाहर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले छह महीने से खराब पड़ा है। इससे मरीजों और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यह समस्या खास तौर पर डिलीवरी सेंटर पर आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर भी अक्सर जलभराव रहता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एनएम प्रीतिका सिंह ने बताया कि हैंडपंप छह महीने से खराब है और उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी थी, लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। इस संबंध में जब सेक्रेटरी सुनील कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि हैंडपंप को दो दिन के भीतर सही करा दिया जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान निसार अहमद से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर पहुंच से बाहर (नॉट रीचेबल) बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments