Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ पोस्ट का मामला:सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ पोस्ट का मामला:सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, शोहरतगढ़ में भाजपा आईटी सेल पर कार्रवाई की मांग


शोहरतगढ़ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर शोहरतगढ़ थाना परिसर में इकट्ठा होकर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक पोस्टों के संबंध में दिया गया। पूर्व प्रत्याशी और सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा। उग्रसेन सिंह ने बताया कि भाजपा आईटी सेल द्वारा एआई-जनरेटेड भ्रामक और चरित्र हनन करने वाली पोस्टें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। एकत्रित सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इन पोस्टों को बनाने और प्रसारित करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया से ऐसी अमर्यादित पोस्टों को तुरंत हटाने की भी मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पथरकट, विष्णु उमर, विक्रम यादव, बलराम चौरासिया, ओमप्रकाश यादव, गुड्डू सिंह, माता प्रसाद, हरिराम शर्मा, सूर्य प्रताप पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, शिवा शर्मा, अरुण चौधरी, मजहर हुसेन, राहुल चौरासिया, पप्पू सिंह, गुड्डू सिंह, मो० रजा, हरिओम, सूरज त्रिपाठी, नीरज चौरासिया, मनोज सेठ, मो. जब्बार, आदर्श पाण्डेय, वीरेन्द्र साहनी, आशीष साहनी, विजय भारती, रामनेत साहनी, महेश साहनी, अनिल शर्मा, संजय चौरासिया, अखिलेश चौरासिया, रामविकास यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments