महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र में एक युवक और युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नौतनवा थाना क्षेत्र में महुआरी ढाले के पास का है। पुलिस के अनुसार, गोरखपुर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस (15106) जब भागीरथपुर स्टेशन से आगे महुआरी ढाले के पास पहुंची। तभी युवक और युवती अचानक ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने तत्काल आरपीएफ फरेंदा को सूचना दी। इसके बाद नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान भागीरथपुर गांव निवासी गोलू कनौजिया के रूप में हुई है। जबकि युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया- ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। युवक की पहचान हो चुकी है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदे युवक-युवती, मौत:प्रेम प्रसंग की आशंका, महराजगंज पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











