HomeHealth & Fitnessवाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने...

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने कचहरी स्थानांतरण की फाइल शासन को भेजने के दिये निर्देश

वाराणसी । दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कचहरी के स्थानांतरण की बात को रखा। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी वाराणसी से अधिवक्ताओं की मांग को लेकर चिन्हित की गई जमीन की संपूर्ण जानकारी की फाइल शासन को भेजने के निर्देश दिए।

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंद कमरे में बातचीत का मौका दिया। हम लोगों ने कचहरी स्थानांतरण के विषय को मजबूती से रखा। अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कचहरी के लिए सेंट्रल जेल के बगल में खेती वाली भूमि को देने की मांग रखी गई।

प्रेम प्रकाश गौतम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने हम लोगों की बात को सुनने के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी को बुलाया और सेंट्रल जेल के बगल की जमीन की संपूर्ण जानकारी को एक फाइल में करके शासन को भेजने के निर्देश दिए।

वर्तमान समय में कचहरी में अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या के कारण बैठने की जगह नहीं बची है। कचहरी का स्थानांतरण बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments