Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सब्जी विक्रेताओं को हटाया, लोग भड़के:ईओ के खिलाफ कार्रवाई की...

बस्ती में सब्जी विक्रेताओं को हटाया, लोग भड़के:ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर पंचायत गनेशपुर के शंकर नगर में पुलिस और बुलडोजर की मदद से सब्जी विक्रेताओं को हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इस प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में दुकानदार और आम जनता सड़कों पर उतर आए। माहौल बिगड़ता देख अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रियाजुल हसन के नेतृत्व में कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर फिलहाल सर्वसम्मति से समस्या का समाधान कराया। जनप्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि शासन का स्पष्ट आदेश है कि पटरी दुकानदारों को तब तक नहीं हटाया जा सकता, जब तक उनके पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान तय न हो जाए। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर गरीबों को उजाड़ दिया गया। रियाजुल हसन और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विपक्षी दल के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सरकार को बदनाम करना और गरीब जनता का शोषण करना है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि गरीबों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी अधिशाषी अधिकारी के खिलाफ सख्त प्रशासनिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments