#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पोखरा बाजार स्थित ऐतिहासिक स्वर्णेश्वर शिव मंदिर में शनिवार को शिवलिंग खंडित करने का मामला सामने आया है। यह घटना मलमास के पवित्र काल में हुई, जब श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह मंदिर में जल चढ़ाने आते हैं। पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पोखरा राम जानकी मंदिर हनुमानगढ़ मठ के महंत नागा गिरजेश दास जी महाराज ने बताया कि मलमास के कारण स्थानीय श्रद्धालु सुबह जल चढ़ाने मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि शिवलिंग पर जल अर्पण के बाद जहां से जल प्रवाहित होता है, उस स्थान का पत्थर टूटा हुआ था। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। महंत गिरजेश दास ने इस घटना को आस्था पर गहरा आघात बताया और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी अराजक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह मंदिर मनोरमा नदी के तट पर स्थित है, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना कम होता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के स्वर्णेश्वर मंदिर में शिवलिंग खंडित:मलमास में जल चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












