HomeUncategorizedजनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, किया गया...

जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन, किया गया जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना सोनवा मे आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं

 

 

 

 

श्रावस्ती।जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भेजजिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा थाना सोनवा पर आयोजित समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं उप जिलाधिकारी जमुनहा द्वारा थाना मल्हीपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।थाना समाधान दिवस के दौरान जनपद के समस्त थानों पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेकर उनके निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण

1. *थाना हरदत्त नगर गिरंट* – 04 (04 राजस्व संबंधी)

2. *थाना इकौना* – 11 (11 राजस्व संबंधी)

3. *थाना कोतवाली भिनगा* – 13 (06 पुलिस एवं 07 राजस्व संबंधी)

4. *थाना सोनवा* – 11 (01 पुलिस एवं 10 राजस्व संबंधी)

5. *थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती* – 06 (06 पुलिस/राजस्व संबंधी)

6. *थाना गिलौला* – 06 (06 राजस्व संबंधी)

7. *थाना मल्हीपुर* – 13 (01 पुलिस एवं 12 राजस्व संबंधी)

8. *थाना सिरसिया* – 11 (03 पुलिस एवं 08 राजस्व संबंधी)

कुल प्राप्त प्रार्थना पत्र

जनपद के समस्त थानों पर कुल *75 प्रार्थना पत्र* प्राप्त हुए। प्राप्त समस्त प्रकरणों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments