HomeUncategorizedकल जनपद आयेंगे मा0 प्रभारी मंत्री, दारा सिंह चौहान, विभिन्न कार्यक्रमों में...

कल जनपद आयेंगे मा0 प्रभारी मंत्री, दारा सिंह चौहान, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

 

 

 

श्रावस्ती, जनपद के प्रभारी मंत्री/माननीय मंत्री, कारागार विभाग, उ0प्र0 श्री दारा सिंह चौहान जी एक दिवसीय भ्रमण हेतु रविवार 14 जून, 2026 को अपरान्ह 12ः30 बजे जनपद के विकास खंड गिलौला अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा पहुंचेंगे। तत्पश्चात् मा0 मंत्री जी सामुदायिक स्वास्थ्य मेला/जनकल्याण शिविर का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न 02.20 बजे मा0 मंत्री जी विकास भवन स्थित डीपीआरसी सेंटर पहुंचकर जनपद के विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन तथा मीडिया सम्बोधन एवं संवाद करेंगे। इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी अपरान्ह 03 बजे जनपद गोरखपुर हेतु प्रस्थान कर जाएंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल/उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव ने दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments