Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुलिस ने 24 घंटे में 24 वारंटी गिरफ्तार किए:श्रावस्ती में विशेष अभियान...

पुलिस ने 24 घंटे में 24 वारंटी गिरफ्तार किए:श्रावस्ती में विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई; मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट के दर्ज थे मुकदमें


श्रावस्ती पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत की गई। इस अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान और क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने किया। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने मिलकर यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों जैसे JM, CJM, ACJM, ASJ/FTC द्वारा वारंट जारी किए गए थे। ये वारंटी मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और डी.पी. एक्ट जैसे विभिन्न अपराधों में वांछित थे। सभी गिरफ्तार वारंटियों को नियमानुसार संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानावार गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है: मल्हीपुर से 1, हरदत्तनगर गिरंट से 3, सोनवा से 8, गिलौला से 7, इकौना से 4 और नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती से 1 वारंटी गिरफ्तार किया गया। कुल 24 वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments