HomeHealth & Fitnessविश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त...

विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त संग्रहित

बिजनौर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अस्पताल बिजनौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पाण्डेय एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन देवेन्द्र सिंह सिकरवार मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर के सफल संचालन में पुलिस लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट खूब सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्त संग्रहण का कार्य शुभम सर्वम चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम द्वारा किया गया, जिसमें कुल 79 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालों में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments