Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मंत्री दारा सिंह बोले- अब भर्तियां पारदर्शी, पहले दलाल थे:श्रावस्ती में कहा...

मंत्री दारा सिंह बोले- अब भर्तियां पारदर्शी, पहले दलाल थे:श्रावस्ती में कहा -राम मंदिर चंदा प्रकरण जांच का विषय, प्रधानमंत्री को सराहा


श्रावस्ती में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भिनगा मे एक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री (कारागार विभाग) दारा सिंह चौहान ने की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में देश ने विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान मिली है।
श्रावस्ती सहित प्रदेश से युवाओं के पलायन के सवाल पर मंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय भर्तियों में दलालों का बोलबाला था, जबकि अब पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है। मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक रोजगार और नौकरियां दी गई हैं, जिससे आने वाले समय में पलायन की समस्या का समाधान होगा। महंगाई को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि लोगों को भ्रमित करना उनकी पुरानी राजनीति है। उन्होंने देश की मजबूत विदेश नीति का भी जिक्र किया, जिसके लिए विश्व के बड़े और ताकतवर देश भी भारत और प्रधानमंत्री की सराहना कर रहे हैं।
अयोध्या में कथित राम मंदिर चंदा प्रकरण पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति द्वारा इस संबंध में अपनी सफाई दी जा चुकी है और जांच में सच्चाई सामने आएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments