श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के अंतर्गत अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की दो दिवसीय प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह प्रक्रिया 15 और 16 जून 2026 को पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से आयोजित की गई। दरअसल भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि समस्त कार्यवाही निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो। अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। इस दो दिवसीय प्रक्रिया के लिए कुल 128 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें प्रतिदिन 64 अभ्यर्थी शामिल हुए। 15 जून 2026 को उपस्थित सभी 64 अभ्यर्थी DV/PST में सफल पाए गए। वहीं, 16 जून 2026 को निर्धारित 64 अभ्यर्थियों में से 63 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। इस प्रकार, संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में कुल 127 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से कार्यवाही संपन्न कराई, साथ ही अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया।
श्रावस्ती SI भर्ती, 127 अभ्यर्थी सफल:भिनगा में दो दिवसीय DV/PST प्रक्रिया सकुशल संपन्न, एक अभ्यर्थी रहा अनुपस्थित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












