बहराइच के कैसरगंज में मलमास के अंतिम मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह द्वारा हनुमान मंदिर चौरहा के पास अपने आवास पर (पुरानी कोठी) एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ किया। उन्होंने हनुमान जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-पाठ किया। पूजा के उपरांत भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद दिया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मलमास माह का विशेष धार्मिक महत्व होता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भंडारे का आयोजन जनसेवा और समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम तथा धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर सत्यशरण सिंह एडवोकेट, परफुल्ल राज सिंह, अशुतोष महाराज, सत्यम सोनी, धर्मेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान), सभासद हीरालाल मौर्य (कैसरगंज) सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। आयोजन समिति द्वारा बैठने, पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता लगातार श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।
मलमास के अंतिम मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन:बहराइच के कैसरगंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आयोजित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












